Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गाज़ा पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने की योजना को इज़रायली कैबिनेट से मिली मंज़ूरी

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Friday, 8 August, 2025
इज़रायल के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गाज़ा पर पूर्ण नियंत्रण की योजना को मंज़ूरी दे दी है। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह गाज़ा पर कब्ज़ा नहीं करना चाहते हैं बल्कि वहां से हमास को हटाकर उसे एक अस्थायी शासी निकाय को सौंपना चाहते हैं। बकौल नेतन्याहू, वह गाज़ा के आसपास एक सुरक्षा घेरा बनाना चाहते हैं।
read more at NewsBytes