Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जापान में फटा ज्वालामुखी, 3.4 किलोमीटर की ऊंचाई तक उठे राख के बादल

short by प्रियंका तिवारी / on Monday, 13 April, 2026
जापान मीटियोरोलॉजिकल एजेंसी ने बताया है कि दक्षिणी जापान में मौजूद साकुराजीमा ज्वालामुखी 11 अप्रैल को 4 महीनों में दूसरी बार फटा जिसका वीडियो सामने आया है। ज्वालामुखी फटने पर राख के बादल (गुबार) आसमान में 3.4 किलोमीटर ऊपर तक उठते दिखे। बकौल एजेंसी, विस्फोट से ज्वालामुखी के अंदर बनने वाला दबाव (क्रस्टल डिफॉर्मेशन) काफी हद तक कम हो गया।
read more at Firstpost