पुणे के मोशी में भारी बारिश के कारण गिरी 3 मंज़िला इमारत, 15 लोगों के दबे होने की आशंका
पुणे (महाराष्ट्र) में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बुधवार को मोशी स्थित पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (PCMC) के वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की 3 मंज़िला प्रशासनिक इमारत ढह गई। हादसे के बाद 15 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई है। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।


