Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्लीनिक की पर्ची पर डॉक्टर की डिग्री की जगह लिखा था 'एमए पॉलिटिकल साइंस', वायरल हुई तस्वीर

short by खुशी / on Thursday, 3 April 2025
सोशल मीडिया पर हरदोई (यूपी) के एक क्लीनिक की पर्ची की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें डॉक्टर की डिग्री की जगह 'एमए पॉलिटिकल साइंस' लिखा हुआ है। पर्ची पर 2 डॉक्टरों के नाम हैं जिनमें से एक की डिग्री बीएएमएस तो दूसरे की एमए बताई गई है। तस्वीर पर एक इंस्टाग्राम यूज़र ने लिखा, "यह डॉक्टर नहीं...पॉलिटिकल डॉक्टर है।"