Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मज़दूर पिता चाहते थे बेटा बने अधिकारी इसलिए IPS शरण ने ठुकराया था ₹20 लाख का जॉब ऑफर

short by आकांक्षा / on Tuesday, 25 February, 2025
सोलापुर (महाराष्ट्र) के शरण कांबले ने 2020 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी और आईपीएस बने थे। कांबले के पिता मज़दूर थे और उनकी माता सब्ज़ी बेचती थीं। उनके पिता चाहते थे कि वह अधिकारी बनें इसलिए कांबले ने सालाना ₹20 लाख के सैलरी पैकेज वाली जॉब को ठुकरा कर दिल्ली जाकर यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी।