बॉलीवुड का ऐसा 'विलेन' जिसकी सड़क हादसे में हुई थी दर्दनाक मौत, बनता था 'भ्रष्ट पुलिसवाला'
बॉलीवुड फिल्मों में विलेन बनने वाले ऐक्टर महावीर शाह की वर्ष-2000 में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हुई थी। वह परिवार के साथ छुट्टियां मनाने शिकागो (अमेरिका) गए थे जहां एक वाहन ने उनकी कार को टक्कर मारी और फिर दूसरी कार ने उन्हें कुचल दिया। भूरी आंखों वाले महावीर शाह फिल्मों में अक्सर भ्रष्ट पुलिसवाले का किरदार निभाते थे।
read more at इंडिया टीवी


