पीएम मोदी थाईलैंड के लिए हुए रवाना, BIMSTEC शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय यात्रा पर थाईलैंड रवाना हो गए हैं। इस दौरान पीएम मोदी थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेटोंगटार्न शिनावात्रा के साथ मुलाकात करेंगे और 4 अप्रैल को होने वाले छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे जिसमें थाईलैंड समेत बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार और भूटान के नेता शामिल होंगे। यह पीएम मोदी की थाईलैंड की तीसरी यात्रा होगी।
read more at इंडिया टीवी


