Britannia को Q4 में हुआ ₹679 करोड़ का मुनाफा, निवेशकों को मिलेगा ₹90.50 का बंपर डिविडेंड
FMCG दिग्गज Britannia Industries Limited का मार्च तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21.6% बढ़कर ₹679.68 करोड़ पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹559.13 करोड़ था। साथ ही, कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर ₹4,718.92 करोड़ हो गया। इसके अलावा, बोर्ड ने निवेशकों के लिए ₹90.50 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की घोषणा की।
read more at TV9 भारतवर्ष


