शेयर बाज़ार में लिस्ट होते ही स्विगी के 500 कर्मचारी बन सकते हैं करोड़पति: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्विगी के आईपीओ की शेयर बाज़ार में लिस्टिंग होने के बाद उसके करीब 500 मौजूदा और पूर्व कर्मचारी करोड़पति बन सकते हैं। कंपनी ने एम्प्लॉय स्टॉक ओनरशिप प्लान (ईएसओपी) के तहत अपने 5,000 कर्मचारियों को शेयर बांटे हैं। गौरतलब है, स्विगी का ₹11,300 करोड़ का आईपीओ 6-8 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।
read more at News18 हिंदी


