न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शमी को मिल सकता है आराम, अर्शदीप खेल सकते हैं मैच
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में रविवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में भारतीय टीम प्रबंधन तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को आराम दे सकता है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शमी की जगह तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। भारतीय टीम अपने शुरुआती 2 मैच जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।
read more at भाषा


