बॉडी बनाने के लिए बाज़ुओं में तेल के इंजेक्शन लगाता था शख्स, 55 साल की उम्र में हुआ निधन
'ब्राज़िलियन पोपेय' नाम से मशहूर ब्राज़ील के 55-वर्षीय आर्लिंडो डी सूज़ा का बीते दिनों निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह बॉडीबिल्डर जैसा शरीर बनाने के लिए बाज़ुओं में तेल-अल्कोहल के इंजेक्शन लगाते थे। बकौल परिजन, डी सूज़ा की किडनियां फेल हो चुकी थीं, फेफड़ों में फ्लुएड भरने लगा था और कार्डिएक अरेस्ट के कारण उनका डायलिसिस नहीं हो पाया।
read more at News18 हिंदी


