Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

5 वर्षों में ₹7 लाख करोड़ की GST चोरी पकड़ी गई: सरकार

short by प्रियंका वर्मा / on Monday, 4 August, 2025
सरकार ने लोकसभा में कहा है कि केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों ने 5 वर्षों में करीब ₹7.08 लाख करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी जिसमें करीब ₹1.79 लाख करोड़ की 'इनपुट टैक्स क्रेडिट' धोखाधड़ी शामिल है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में सीजीएसटी के क्षेत्रीय अधिकारियों ने करीब ₹2.23 लाख करोड़ की जीएसटी चोरी का पता लगाया।