महाराष्ट्र में शख्स ने लिफ्ट में बच्चे को जड़े कई थप्पड़, बोला- बाहर मिल चाकू से मारूंगा
ठाणे (महाराष्ट्र) में एक शख्स ने लिफ्ट का दरवाज़ा बंद करने पर 12 वर्षीय बच्चे को थप्पड़ जड़ दिए व कथित तौर पर हाथ पर दांत से काट लिया। पीड़ित बच्चे ने बताया, "अंकल ने मुझे बोला कि बाहर मिल चाकू से मारूंगा।" घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। आरोपी के खिलाफ गैर-ज़मानती धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।
read more at इंडिया टीवी


