भारतीय नौसेना ने INS तारागिरी को अपने बेड़े में किया शामिल
भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को विशाखापत्तनम में INS तारागिरी को अपने बेडे़ में शामिल कर लिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह भारत की बढ़ती समुद्री शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड और भारतीय नौसेना सहित सभी देशवासियों को बधाई दी है।" प्रोजेक्ट 17A के तहत तारागिरी चौथा युद्धपोत है जिसका वज़न 6,670 टन है।
read more at ANI


