Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में शादी के बाद दूल्हे के साथ उप-चुनाव में वोट डालने पहुंची दुल्हन, फिर हुई विदाई

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 13 November, 2024
राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट पर बुधवार को जारी उप-चुनाव में मोनिका नामक युवती अपनी शादी के बाद दूल्हे के साथ नौगांवा में मतदान केंद्र पर पहुंची और मतदान किया। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन शादी के जोड़े में नज़र आए और वोट डालने के बाद मोनिका की विदाई हुई। राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव हो रहा है।