रेलवे कर्मचारियों को इस योजना के तहत मिलेगा ₹1 करोड़ का दुर्घटना बीमा कवर
भारतीय रेलवे ने एसबीआई के साथ एक समझौता किया है जिसके तहत जिन रेलवे कर्मचारियों का सैलरी अकाउंट एसबीआई में है उन्हें ₹1 करोड़ का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। वहीं, एसबीआई में सिर्फ सैलरी अकाउंट रखने वाले कर्मचारियों को प्राकृतिक मृत्यु पर ₹10 लाख का बीमा मिलेगा। बकौल रेल मंत्रालय, करीब 7 लाख कर्मचारियों के वेतन खाते एसबीआई में हैं।
read more at हिन्दुस्तान


