Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मां सरस्वती की मूर्ति को कपड़े से ढककर गुजरात के सरकारी स्कूल में परोसा गया चिकन-मटन

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 14 October, 2025
सूरत (गुजरात) के एक सरकारी स्कूल में आयोजित 'गेट-टुगेदर' में नॉनवेज परोसने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान स्कूल परिसर में लगी मां सरस्वती की मूर्ति को कपड़े से ढक दिया गया। पार्टी में चिकन-मटन परोसे जाने के दौरान प्रिंसिपल भी वहां थे लेकिन मीडिया के पहुंचने पर वह और अन्य स्टाफ फरार हो गया।