पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में संयुक्त अभियान के दौरान TTP के 10 आतंकवादी मारे गए
खैबर पख्तूनख्वा (पाकिस्तान) के ओरकजई में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 10 आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस के अनुसार, सांगहारा मुख्य सड़क पर रास्ता रोके जाने की सूचना के बाद बंजाली इलाके में यह कार्रवाई की गई। बकौल पुलिस, इस अभियान का मकसद आतंकवादी गतिविधियों को खत्म करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना था।
read more at Inshorts


