Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आरबीआई ने इंटर्नशिप करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए शुरू की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

short by रघुवर झा / on Tuesday, 15 October, 2024
आरबीआई ने ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह इंटर्नशिप अगले साल अप्रैल में शुरू होगी। इंटर्नशिप के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को उनके संस्थान व इंटर्नशिप संस्थान के बीच ट्रेन के एसी-2 टियर कोच का टिकट और ₹20,000/माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।