Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वेरीओवकिना है दुनिया की सबसे गहरी गुफा, गहराई इतनी की समा जाएं 30 कुतुब मीनार

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Saturday, 22 March 2025
गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, दुनिया की सबसे गहरी ज्ञात गुफा वेरीओवकिना गुफा है जो उत्तर-पश्चिम जॉर्जिया में गगरा पर्वत श्रृंखला में स्थित है। इस गुफा की गहराई 2,212 मीटर है जिसमें लगभग 30 कुतुब मीनार समा सकते हैं। गुफा चूना पत्थर की है और इसकी खोज 1968 में हुई थी। इस गुफा में कई झरने भी हैं।