कौन हैं नरेश मीणा जिन्होंने राजस्थान में SDM को मारा है थप्पड़?
देवली उनियारा (राजस्थान) के उप-चुनाव में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा ने 2003 में यूनिवर्सिटी का चुनाव जीतकर राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। उन्हें किरोड़ी लाल मीणा का शागिर्द कहा जाता है और समर्थकों के बीच वह 'छोटा किरोड़ी' के नाम से जाने जाते हैं। कांग्रेस से टिकट न मिलने पर वह निर्दलीय उप-चुनाव लड़ रहे हैं।
read more at हिन्दुस्तान


