पुणे में नदी के किनारे मिला महिला का सिर व हाथ-पैर कटा शव
पुणे (महाराष्ट्र) में मुला-मुथा नदी के किनारे एक महिला का सिर व हाथ-पैर कटा शव बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) और 238 (साक्ष्य मिटाना) के तहत केस दर्ज किया गया है। बकौल पुलिस, महिला की पहचान के लिए गुमशुदगी की शिकायतों की जांच की जा रही है।
read more at ABP न्यूज़


