Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लंदन में फिलिस्तीनी झंडे के साथ नंगे पैर बिग बेन टावर पर चढ़ा शख्स, हुआ गिरफ्तार

short by मनीष झा / on Sunday, 9 March 2025
लंदन के पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर में बिग बेन टावर पर एक शख्स नंगे पैर फिलिस्तीनी झंडा हाथ में लेकर चढ़ गया जिसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स ने टावर पर चढ़ने के बाद 'फिलिस्तीन को आज़ाद करो' के नारे लगाए। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स को काफी समझाने के बाद 'चेरी पिकर' मशीन से उतारा गया।
read more at भाषा