Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

155 प्रकाशवर्ष दूर तारामंडल में नासा के टेलीस्कोप ने की बर्फ की खोज

short by Monika sharma / on Monday, 19 May, 2025
नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने 155 प्रकाशवर्ष दूर एक तारामंडल में बर्फ की मौजूदगी की खोज की है। पहली बार हमारे सौरमंडल के बाहर बर्फ की मौजूदगी मिली है। यह खोज एक तारे के पास की गई जो सिर्फ 2.3 करोड़ साल पुराना है और बर्फ के क्रिस्टल इसके चारों ओर फैले धूल के घेरे में मिले हैं।