विदाई के दौरान यूपी में हुई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग, दुल्हन के ताऊ की हुई मौत
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में बुधवार रात विदाई समारोह के दौरान ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की गई जिसमें गोली लगने से कथित तौर पर दुल्हन के ताऊ की मौत हो गई। फायरिंग का आरोप दूल्हे पक्ष के लोगों पर लगा व एक 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली शख्स के पेट में लग गई थी।
read more at हिन्दुस्तान


