मध्य प्रदेश में मिला ₹2 करोड़ का हीरा
सरकारी माइनिंग कंपनी NMDC को मध्य प्रदेश के पन्ना में अपने डायमंड माइनिंग प्रोजेक्ट में 27.29 कैरेट का हीरा मिला है। बकौल रिपोर्ट्स, इसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2 करोड़ है। हालांकि, इसकी असल कीमत हीरे की खासियत और नीलामी के नतीजों पर निर्भर करेगी। यह हीरा NMDC की पन्ना खदान से मिला रत्न-गुणवत्ता वाला दूसरा सबसे बड़ा हीरा है।
read more at ANI


