कौन हैं बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रमुख उम्मीदवार?
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122-सीटों पर मतदान होगा। करगहर से गायक रितेश पांडे (जन सुराज) जबकि राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज़ श्रेयसी सिंह (बीजेपी) जमुई से चुनाव लड़ रही हैं। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में बिहार की पूर्व उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी, जेडीयू की शीला मंडल और बीजेपी के नीरज सिंह 'बबलू' शामिल हैं।
read more at Inshorts


