Dream11 के पीछे हटने के बाद नए टाइटल स्पॉन्सर के लिए BCCI ने निकाला टेंडर
ड्रीम11 द्वारा टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सरशिप वापस लेने के बाद बीसीसीआई ने नए स्पॉन्सर के लिए टेंडर जारी किया है। बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज़ में बताया कि इच्छुक कंपनियां 12 सितंबर तक IEOI खरीद सकती हैं और 16 सितंबर तक बोली दस्तावेज़ जमा कर सकती हैं। पात्र कंपनियों के लिए कम-से-कम ₹300 करोड़ का टर्नओवर/नेटवर्थ होना ज़रूरी है।
read more at BCCI


