Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

माता वैष्णो देवी मंदिर के भवन में पिस्टल लेकर पहुंची महिला, पुलिस ने किया अरेस्ट

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Tuesday, 18 March 2025
जम्मू-कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर के भवन में पिस्टल लेकर पहुंची एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान ज्योति गुप्ता के रूप में हुई है जो खुद को दिल्ली पुलिस में कार्यरत बता रही थी। पुलिस के मुताबिक, महिला की पिस्टल का लाइसेंस भी एक्सपायर हो चुका था।