Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड के डाकघर में हुई ₹2 करोड़ की धोखाधड़ी, 1500 लोगों के खातों से निकाले गए पैसे

short by श्वेता यादव / on Friday, 18 October, 2024
उत्तराखंड के बागेश्वर में एक डाकघर में ₹2 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डाकघर के पोस्टमास्टर ने 1,500 से अधिक ग्रामीणों के खातों से पैसे निकाल लिए हैं और उन्हें फर्ज़ी पासबुक बनाकर दे दी। खाताधारकों के अपना पासबुक ऑनलाइन चेक कराने के बाद धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। वहीं, पोस्टमास्टर फरार हो गया है।