नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर के ज़रिए ₹1,000 करोड़ जुटाएगी HDFC लाइफ इंश्योरेंस
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस ने कहा है कि वह अपना कारोबार बढ़ाने के लिए नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर के ज़रिए ₹1,000 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी के मुताबिक, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के निदेशक मंडल की पूंजी जुटाने वाली समिति (सीआरसी) ने यह फैसला लिया है। बकौल कंपनी, 10-साल की अवधि वाले डिबेंचर पर 8.05% प्रति वर्ष की कूपन दर होगी।
read more at भाषा


