Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शख्स ने ऑनलाइन ऑर्डर किया iPhone 14Pro मिला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, लगा ₹1.81 लाख फाइन

short by Priyanka Verma / on Friday, 24 July, 2026
मुंबई के उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने फ्लिपकार्ट और उसके विक्रेता को एक ग्राहक को ₹1.81 लाख+ भुगतान करने का आदेश दिया है। ग्राहक ने फ्लिपकार्ट से आईफोन 14Pro मंगवाया था लेकिन पार्सल में उसे दाढ़ी बढ़ाने का तेल और पैकिंग सामग्री मिली। बकौल ग्राहक, उसने बार-बार फ्लिपकार्ट से संपर्क किया लेकिन ना पैसे मिले ना ही फोन दिया गया।