बुरे सपने जैसा: मुंबई एयरपोर्ट का अनुभव शेयर कर ऐक्ट्रेस मंदिरा बेदी
ऐक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट लिखकर मुंबई एयरपोर्ट पर अपने अनुभव को 'बुरे सपने जैसा' बताया है। उन्होंने कहा, "स्क्रीन और कन्वेयर बेल्ट्स पर किसी फ्लाइट की जानकारी नहीं थी...बेचारे यात्रियों को समझ नहीं आ रहा था कि कहां जाना है...1 घंटे बाद मेरा एक सूटकेस एक बेल्ट पर जबकि बाकी सूटकेस दूसरे बेल्ट पर मिले।
read more at ABP न्यूज़


