'वेलकम' में नाना पाटेकर व अनिल कपूर मेरा अटेंशन पाने के लिए लड़ते थे: मल्लिका शेरावत
अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने बताया है कि फिल्म 'वेलकम' (2007) की शूटिंग के दौरान ऐक्टर नाना पाटेकर और अनिल कपूर उनके लिए लड़ते थे। उन्होंने कहा, "दोनों ऐक्टर्स मेरा अटेंशन पाने की कोशिश करते थे। आप सोच सकते हैं कि मुझे कितना खास महसूस हुआ होगा। वे बहुत शानदार इंसान हैं और बतौर ऐक्टर उनकी एनर्जी अद्भुत है।"


