10 दिन उदयपुर के 5 स्टार होटल में की ऐश, ₹5.74 लाख का बिल दिए बिना फरार हुआ परिवार
दिल्ली के टूरिस्ट ने उदयपुर के 'द ओबेरॉय उदयविलास' होटल का ₹5.74 लाख का बिल चुकाए बिना होटल छोड़ दिया। शख्स पत्नी/दो बच्चों संग 14-23 अगस्त तक यहां रुका था। चेक-आउट के समय उसने बिल चुकाने से इनकार किया और कहा कि ट्रैवल एजेंसी इसका भुगतान करेगी जिससे बाद में एजेंसी ने इनकार किया। मामले में शिकायत दर्ज हुई है।
read more at News18 हिंदी


