यूपी में 30 वर्षीय बीजेपी नेता की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, कैमरे में कैद हुई घटना
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार शाम हाउसिंग सोसायटी में दोस्त के साथ टहल रहे बीजेपी नेता अनुज चौधरी (30) की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने बताया, "घटना के खुलासे के लिए 5 टीमें बनाई गई हैं।" वहीं, वारदात के पीछे चुनावी रंजिश की बात सामने आ रही है।
read more at हिन्दुस्तान


