Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्र सरकार ने जोशीमठ के पुनर्निर्माण के लिए ₹1,658 करोड़ की योजना को दी मंज़ूरी

short by विकास कुमार / on Thursday, 30 November, 2023
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति ने आपदाग्रस्त जोशीमठ (उत्तराखंड) के लिए ₹1,658.17 करोड़ के पुनर्निर्माण योजना को मंज़ूरी दी है। बकौल गृह मंत्रालय, योजना के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से ₹1,079.96 करोड़, राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से ₹126.41 करोड़ और राज्य के बजट से ₹451.80 करोड़ दिए जाएंगे।