Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में दो हथियारबंद हमलावरों ने की गोलीबारी, 3 लोगों की हुई मौत व 7 हुए घायल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 1 January, 2023
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रविवार को दो हथियारबंद हमलावरों ने गोलीबारी की जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा, "50 मीटर के अंदर 3 अलग-अलग घरों पर गोलीबारी हुई है।" बकौल पुलिस, आरोपियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।