शख्स ने दिल्ली में एसयूवी से चोरों की बाइक को मारी टक्कर, चोर बाइक छोड़कर हुए फरार
दिल्ली में बीते बुधवार को 28-वर्षीय शख्स ने उसका पर्स लूटकर भाग रहे 2 चोरों को पकड़ने के लिए उनकी बाइक को अपनी एसयूवी से कथित तौर पर टक्कर मारी थी। हालांकि, सड़क पर गिरे चोर बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने एक-दिन बाद उन्हें चोरी की एक बाइक के साथ पकड़ा और शिकायतकर्ता का पर्स बरामद किया।
read more at Times Now


