Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ रहे यूपी कांग्रेस चीफ राय ने बताई बीजेपी छोड़ने की वजह

short by शिव / on Monday, 25 March, 2024
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व बीजेपी विधायक अजय राय ने कहा है कि बीजेपी में तानाशाही हावी होने पर उन्होंने पार्टी छोड़ी थी। उन्होंने कहा कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय बीजेपी में सबके विचारों का समर्थन किया जाता था। राय लोकसभा चुनाव-2024 में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।