यशस्वी को शतक बनाने का मौका देने के लिए संजू सैमसन ने ब्लॉक की वाइड, वीडियो हुआ वायरल
केकेआर के खिलाफ गुरुवार को यशस्वी जायसवाल को शतक बनाने का मौका देने के लिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने एक वाइड गेंद ब्लॉक कर दी जिसका वीडियो वायरल हुआ है। संजू ने 13वें ओवर की अंतिम गेंद ब्लॉक कर जायसवाल को छक्का मारने का इशारा किया। हालांकि, जायसवाल चौका ही मार पाए और उन्होंने 98*(47) रन बनाए।
read more at Hindustan Times


