कुतुब मीनार स्थित मस्जिद में नमाज़ पर लगी रहेगी रोक, हाईकोर्ट का जल्द सुनवाई से इनकार
कुतुब मीनार परिसर में स्थित मस्जिद में नमाज़ अदा करने पर रोक जारी रहेगी। दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने परिसर स्थित मस्जिद में नमाज़ अदा करने पर रोक लगाने के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया। गौरतलब है, एएसआई ने 15-मई को यहां नमाज़ पढ़ने पर रोक लगाई थी।
read more at लेटेस्टली


