तानाशाही रवैया: ईडी, सीबीआई निदेशक के सेवाकाल पर अध्यादेश को लेकर कांग्रेस
ईडी व सीबीआई के निदेशकों का सेवाकाल 5 साल तक बढ़ाने के लिए लाए गए केंद्र के अध्यादेश पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि यह 'इस सरकार का तानाशाही रवैया दिखाता है'। उन्होंने कहा, "वे किसी से विमर्श नहीं करते...क्या वे एक पुलिस राज्य बनाना चाहते हैं?...वे संसदीय लोकतंत्र को अपमानित व बर्बाद कर रहे हैं।"


