यूके के किंग चार्ल्स ने महारानी एलिज़ाबेथ की मौत के बाद उनकी पहली प्रतिमा का किया अनावरण
यूके के किंग चार्ल्स-III ने महारानी एलिज़ाबेथ-II की मौत के बाद उनकी पहली प्रतिमा का अनावरण किया है। इंग्लैंड के यॉर्क में यॉर्क मिन्स्टर के बाहर 6 फीट व 7 इंच ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। गौरतलब है, ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वालीं एलिज़ाबेथ-II का 96-वर्ष की उम्र में सितंबर में निधन हो गया था।


