Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नवरात्रि उत्सव के बीच सड़क पर पुंगी बजाने वाले युवकों के कान में एमपी पुलिस ने बजवाई पुंगी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 6 October, 2022
जबलपुर (मध्य प्रदेश) में पुलिस द्वारा नवरात्रि-दशहरा उत्सव के दौरान सड़कों पर पुंगी बजाते हुए घूमने वाले युवकों को पकड़कर उनके कान में पुंगी बजवाने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने युवकों से उठक-बैठक भी लगवाई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवकों को समझाने के बाद जाने दिया गया और उनकी पुंगी ज़ब्त कर ली गईं।