Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओडिशा में प्रचार के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार पर कांच की बोतलों से किया गया हमला, हुए घायल

short by विकास कुमार / on Monday, 6 May, 2024
ओडिशा की पुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उमा बल्लव रथ पर रविवार को अज्ञात बदमाशों ने ईंट व कांच की बोतलों से हमला कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, बल्लव के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। बल्लव के मुताबिक, चुनाव प्रचार के दौरान उनपर यह हमला किया गया और स्थानीय निवासियों ने हस्तक्षेप कर उन्हें बचाया।
read more at India TV Hindi