Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आज दोपहर 3 बजे घर से राजघाट जाऊंगा, फिर तिहाड़ जाकर सरेंडर करूंगा: अरविंद केजरीवाल

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 2 June, 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बताया कि वह आज दोपहर 3 बजे घर से निकलेंगे और राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी के दफ्तर में कार्यकर्ताओं/नेताओं से मुलाकात कर तिहाड़ जेल में सरेंडर करेंगे। शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम ज़मानत दी थी।
read more at X