Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के हरदोई में झोपड़ी पर पलटा बालू से लदा ट्रक, एक ही परिवार के 8 लोगों की हुई मौत

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 12 June, 2024
हरदोई (यूपी) में मंगलवार रात को बालू लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी पर पलट गया और इस हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, घटना में घायल एक बच्ची अस्पताल में भर्ती है। मृतकों में 4 बच्चे हैं व हादसे के समय परिवार झोपड़ी के अंदर सो रहा था।