पाकिस्तान में 3 युवकों ने कॉलेज के छात्र का बनाया न्यूड वीडियो, किया ब्लैकमेल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 3 युवकों द्वारा कॉलेज के एक छात्र का न्यूड वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किए जाने का मामला सामने आया है। वेबसाइट 'डॉन' की खबर के मुताबिक, तीनों आरोपी छात्र को बहला-फुसलाकर नदी के किनारे ले गए और उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। बकौल पुलिस, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at लेटेस्टली


