Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सुरक्षित शहरों की सूची 2021 के मुताबिक, दुनिया के शीर्ष 5 सुरक्षित शहर कौन से हैं?

short by शुभम गुप्ता / on Saturday, 9 October 2021
द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) ने हाल ही में दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की अपनी वार्षिक सूची जारी की जिसमें 76 सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए 60 शहरों को जगह दी गई है। सूची के मुताबिक, डेनमार्क का कोपेनहेगन दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर है जबकि अन्य शीर्ष 4 में टोरंटो, सिंगापुर, सिडनी और टोक्यो शामिल हैं।